भारत में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और इस बार इसका प्रभाव इतनी तेजी से बढ़ने लग गया है कि केस बढ़ने के साथ मौते भी तेजी से बढ़ने लगी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जनवरी के अंत तक और फरवरी के मध्य तक भारत में इसकी पीक बहुत खतरनाक स्तर पर होगी। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.95 लाखा नए केस सामने आए हैं जो बहुत बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
भगवद्गीता हाथ में लेकर क्या बदल गई Urfi Javed की सोच, अब क्या करेंगे जिहादी!,Video
देश में कोरोना के साथ ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ रहा है और अब देश में ओमिक्रॉन के मामले लगभग 5 हजार हो गए है। महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र सर्वाधिक 1281 केस, राजस्थान में 645,दिल्ली में 546 , कर्नाटक में 479, केरल में 350, पश्चिम बंगाल में 294 और अन्य राज्यों में भी केस बढ़ने लग गये है।
मैं मर रहा हूं, इसकी सजा मेरी पत्नी को देना, युवक ने पुलिस को किया फोन!,देखें Video
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 34 हजार नए मामले सामने आए हैं जो चिंता का विषय बन गया है। दिल्ली में 21,259 मामले, पश्चिम बंगाल में 21,098, तमिलनाडु में 15,379 और कर्नाटक में 14,473 और राजस्थान में भी आंकड़ा 5 हजार के पार चला गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में 400 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत होना भी चिंता का विषय है।
इतने मरीज आने के बाद लोग अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे है जो राहत की खबर है। वहीं कोरोना की बुस्टर डोज भी लगनी शुरू हो गयी है जो इस वायरस पर लगाम लगाएगी। बच्चों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो गयी है और लोगों को बड़ी सावधानी रखनी होगी।
