Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस मुस्लिम नेता ने सपा के नेता को बताया दलाल और भिखारी

उत्तर प्रदेश
इस मुस्लिम नेता ने सपा के नेता को बताया दलाल और भिखारी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी हमेशा अपने बड़बोले बयानों के कारण ही चर्चा में बने रहते हैं। ओवैसी इन दिनों यूपी चुनावों में जमकर प्रचार कर रहे है और बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरस रहे हैं। लेकिन इस बार ओवैसी ने अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को लेकर विवादित बयान दिया है जिसके बाद तो बवाल खड़ा हो गया है। ओवैसी ने असमोली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को सम्बोधित करते हुए सपा के नेताओं को ‘दलाल और सर्टिफाइड भिखारी’ करार दिया है।

यूपी चुनाव में श्री राम नहीं भगवान कृष्ण लगाएंगे राजनीतिक दलों की नैया पार

ओवैसी की सपा के प्रति नाराजगी जग जाहिर है और इसी वज​ह से वह अखिलेश यादव पर भड़के हुए हैं। उन्होंने कह दिया कि अखिलेश सीएम भी बने हैं तो मुस्लिमों के खैराती वोट से बने हैं। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया था और इसके पीछे उन्होंने बड़ी वजह बतायी थी। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे साथी को गठबंधन में नहीं जोड़ेगी जिसपर बहुत ज्याादा विवाद या इल्जाम लगे हो।


अखिलेश इस बार मुस्लिम वोट से ज्यादा हिन्दु वोटरों पर नजर लगाये बैठे है। अखिलेस की पार्टी में जाने से पहले ओवैसी ने कहा था कि वे बीजेपी और कांग्रेस के अलावा किसी के साथ जाने में उनको कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अखिलेश ने ओवैसी को भाव नहीं दिया तो उनका गुस्सा होना बनता है। ओवैसी के इस तरह के बयान आना कोई नहीं बात नहीं है वह पहले भी कई बार ऐसी बयान दे चुके हैं। ओवैसी के इस बयान का जवाब अखिलेश जरूर देंगे वह भी देखने लायक होगा।