एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा। यह एयरपोर्ट 1300 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर बनेगा और इसके पहले चरण के पूरा होने के बाद इसकी सालाना क्षमता सालाना 1 करोड़ यात्रियों की होगी।
पहले चरण में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत लगेगी। पहले चरण में यहां दो यात्री टर्मिनल और दो रनवे बनाए जाएंगे। यहां एक साथ 170 से ज्यादा विमान खड़े हो सकेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि मेट्रो और बुलेट ट्रेन का स्टेशन एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में बनेगा।
पीएम ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा,Tomorrow, 25th November is a major day for India’s and Uttar Pradesh’s strides in infra creation. At 1 PM, the foundation stone of the Noida International Airport will be laid. This project will significantly boost commerce, connectivity and tourism.
