Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पितरों के नाराज होने पर शुरू हो जाती ये समस्याएं, जानें इनके उपाय

धर्म
पितरों के नाराज होने पर शुरू हो जाती ये समस्याएं, जानें इनके उपाय

श्राद्ध पक्ष शुरू होने जा रहे हैं और इस बार 16 दिन तक पितृ पक्ष मनाया जाएगा। लेकिन कई बार लोगों को इस बात का पता नहीं होता है कि श्राद्ध पक्ष से पहले उनके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आती है लेकिन उनको पता नहीं होता है कि यह समस्या पितरों के नाराज होने के कारण हो रही है। अगर आपके जीवन में कुछ ऐसे संकेत दिखाए देते है तो आपको समझ जाना चाहिए की यह सब पितरों के कारण हो रहा है।

पितृ पक्ष 10 सिंतबर से शुरू हो रहा है और 25 सितंबर 2022 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का काफी महत्व होता है और पितरों का श्राद्ध करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। 

जन्मदिन हो या हनुमान जी का वेश, पार्वती भी नहीं बच पाई यमराज से!

पितरों के नाराज होने पर होती है ये समस्याएं

कलेश होनाः अगर आपके घर में हर दिन बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते है तो इसका कारण पितृ दोष हो सकता है।

संतान की परेशानीः कई लोगों को संतान के कारण बहुत ज्यादा परेशानी होती है और इसका कारण भी पितृ दोष होता है। 


शादी में बाधाः अगर आपकी शादी में बाधाएं आ रही हैं या वैवाहिक जीवन में सुख नहीं मिल जा रहा है तो आप अपने पितृ देवता को प्रसन्न करें।

दुर्घटना होनाः कई लोगों के परिवर आए दिन किसी ना किसी प्रकार की दुर्घटना होती रहती हैं और इसका मुख्य कारण पितृ दोष होता है।

पितृ देवता को खुश करनें के लिए आप उनको उनकी जयंती और बरसी पर जरूर याद करें। ऐसा करने से पितरों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और जीवन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।