इस बार कांग्रेस ने यूपी में प्रियंका को अपना चेहरा बनाया है और अगर यूपी में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा होता है तो इसका श्रेय प्रियंका को जाएगा। इस बात का डर सपा को है कि उसको अगर किसी से ज्यादा खतरा है तो वह कांग्रेस है क्योंकि इस प्रियंका यूपी में हाथ को मजबूत करने में जुटी है।
अखिलेश ने कहा था कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा और उसे 0 सीट मिलेगी इसका जवाब देते हुये प्रियंका गांधी ने कहा कि अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं जो इस प्रकार के दावे कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि इस बार के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहेगा। यूपी का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं और सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा है।
