खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की उल्टी गिनती शुरू, गिरफ्तारी के बाद पंजाब में इंटरनेट सेवाए बंद
हरियाणा
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की उल्टी गिनती शुरू हो गई है क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि उसके और उसके साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी अजनाला थाने पर हुए हमले से जोड़कर देखी जा रही है। गिरफ्तारी से पहले जमकर बवाल मचा हुआ है पुलिस की सैकड़ों गाड़ियां उसके पीछे लगी थी।
अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं होने से इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।इस घटना की खबर के बाद पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं जिनमें से दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं।
अजनाला थाने पर हमला हुआ तो पंजाब पुलिस की खुब किरकिरी हुई थी। इसके बाद पंजाब की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। इसके बाद उसके समर्थक जुटने शुरू हो गए है और रातोंरात पुलिस फोर्स बुला ली गई। जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर भारी नाकेबंदी कर दी गई।
अमृतपाल का काफिला जालंधर के मैहतपुर कस्बे के नजदीक पहुंचा तो पुलिस ने उनके साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। यह घटना पूरे पंजाब में आग की तरह फैल गई है और इसी वजह से इस मामले में राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है।