Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

RRR: इस फिल्म ने रच दिया नया इतिहास, कमाई जानकर आ जाएगा हार्ट अटैक

फिल्मी फीवर
RRR: इस फिल्म ने रच दिया नया इतिहास, कमाई जानकर आ जाएगा हार्ट अटैक

आज से सिनेमाघरों में फिल्म RRR रिलीज हो गयी है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना दिए है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना जोश है कि कई राज्यों में पुलिस को भीड़ पर नियत्रण करन पड़ा है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट भी है। फिल्म का बजट 550 करोड़ से ज्यादा का है लेकिन इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

क्या Mamata Government को बर्खास्त करने का आधार बनेगी Birbhum Hinsa

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 60 करोड़ से ज्यादा की बतायी जा रही है और पहले दिन फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म ने रिलीज से पहले डिस्ट्रीब्यूशन, सैटेलाइट, म्यूजिक जैसे राइट्स बेचकर 800 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जानकारों के अनुसार RRR बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।


डायरेक्टर एसएस राजामौली ने सभी भाषाओं में इसको उतारा है और इसके साथ ही फिल्म प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस करने के मामले में  भारत की पहली बड़ी फिल्म बन गयी है। बाहुबली जैसी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए है। इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए आंध्र प्रदेश के एक थिएटर में स्क्रीन के आगे कांटेदार तारों से फेंसिंग की गई है। इस फिल्म की टक्कर द कश्मीर से होगी क्योंकि इस समय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला कोई भी फिल्मम नहीं कर पा रही है।