Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत को जोड़ने के लिए हर बाधा को दूर करेंगे राहुल गांधी

देश विदेश
भारत को जोड़ने के लिए हर बाधा को दूर करेंगे राहुल गांधी

केरल से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है और इसी वजह से कांग्रेस को नई शक्ति मिली है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी की पदयात्रा पर निकले है और उन्होंने कहा कि लोगों का हुजूम देखकर कई लोगों को डर लगने लगा है। बारिश होने के बाद भी लोगों का जबरदस्त उत्साह बना हुआ है जो बहुत कुछ कह रहा है।

गुर्जर मंत्री Chandana को दिखाए जूते-चप्पल तो Pilot समर्थकों को मिली ये बड़ी धमकी!

राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए कई प्रकार के झूठ बोले जाते है लेकिन देश का विकास नहीं होता है।  भाजपा ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है लेकिन इससे देश का भला नहीं हो सकता। गांधी ने ट्वीट किया, भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं है, उस सपने को साकार करने के लिए, हम भारत को जोड़ रहे है।  हमने अभी शुरुआत की है और कई लोगों को परेशानी हो रही है।


भारत जोड़ो यात्रा ने 100 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है और हर कदम के साथ अपने संकल्प को और मजबूत करते जा रहे हैं। 150 दिवसीय पैदल यात्रा, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है।