कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा पर है और उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता पैदल चल रहे है। लेकिन अगले महीने होने वाले पार्टी अध्यक्ष के सवाल पर राहुल ने पहली बार बड़ा खुलासा किया है। राहुल गांधी से अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल पुछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा जब चुनाव होंगे तब साफ हो जाएगा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, इसलिए इंतजार करिए।
महिलाओं को दर्द देने वाली ये कुप्रथा कब तक?
उन्होंने कहा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमीनी स्तर पर क्या चल रहा उसके बारे में जानने का प्रयास है। इसके साथ बीजेपी और आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करके देश को जोड़ने का काम किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में देश का माहौल सही नहीं है और इसी वजह से हम लोगों से जुड़ने का काम कर रहे है।
राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अनुरोध पर भी अपनी बात रखी और कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ता हूं तो आप मुझसे सवाल पूछ सकते हैं और तब मैं जवाब दूंगा कि मैंने चुनाव क्यों नहीं लड़ा।
इस बयान के बाद लग रहा है कि कांग्रेस को इस बार गैर गांधी अध्यक्ष मिलेगा जो बहुत बड़ी बात होगी। इस बार राहुल पीएम मोदी को घेरने के लिए जमीनी स्तर से लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। 150 दिन तक चलने वाली यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी जिसमें 3,570 किलोमीटर की दूरी होगी।
राहुल गांधी के इस जवाब से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज होने लग गई है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को जल्द अध्यक्ष पद की कमान मिलने वाली है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के इंतिहास में बहुत बड़ी घटना होगी क्योंकि गैर गांधी अध्यक्ष बनना छोटी बात नहीं है।
