राजस्थान में राज्यसभा की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। इसके बाद अब राज्यसभा में राजस्थान से कांग्रेस के 10 में से 6 सांसद हो गए हैं। लेकिन 6 सांसद में से 5 सांसद बाहरी है और एक मात्र नीरज डांगी प्रदेश के है।
प्यार में नाकाम आशिक की खौफनाक दास्तां, 4 गोलियां और 4 मरने वालों के नाम!
चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों की बाड़ेबंदी ने चुनावों को बहुत ज्यादा रोचक बना दिया था। लेकिन कांग्रेस की जीत और बीजपी खेमे की क्रॉस वोटिंग से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी ताकत एक बार फिर दिखा दी है। चुनावों से पहले निर्दलीय और समर्थक विधायकों को एकजुट करके गहलोत ने दिल्ली आलाकमान को संदेश दिया है कि अभी उनका जादू कम नहीं हुआ है।
विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की जीत कांग्रेस के साथ सीएम गहलोत के लिए लिए बड़ी जीत है।गहलोत ने कांग्रेस के 108 विधायकों के अलावा निर्दलीय सहित दूसरे दलों के 18 विधायकों को अपने पाले में करने में सफल हुए है। बीजेपी ने चौथी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार को उतारक मुकाबले को रौचक बना दिया था लेकिन उनकी ही पार्टी की विधायक ने क्रॉस वोटिंग करके कांग्रेस को हमला करने का मौका दे दिया।
कांग्रेस के मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, केसी वेणुगोपाल, डॉ.मनमोहन सिंह, नीरज डांगी है तो बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा,भूपेंद्र यादव और राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद हैं।
