मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

राज्यसभा चुनाव: BJP के घर में गहलोत की सेंधमारी, कांग्रेस के 6 सांसद में से 5 बाहरी

प्रकाशित: Jun 11, 2022 17:35रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में राज्यसभा की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। इसके बाद अब राज्यसभा में राजस्थान से कांग्रेस के 10 में से 6 सांसद हो गए हैं। लेकिन 6 सांसद में से 5 सांसद बाहरी है और एक मात्र नीरज डांगी प्रदेश के है।

प्यार में नाकाम आशिक की खौफनाक दास्तां, 4 गोलियां और 4 मरने वालों के नाम!

चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों की बाड़ेबंदी ने चुनावों को बहुत ज्यादा रोचक बना दिया था। लेकिन कांग्रेस की जीत और बीजपी खेमे की क्रॉस वोटिंग से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी ताकत एक बार फिर दिखा दी है। चुनावों से पहले निर्दलीय और समर्थक विधायकों को एकजुट करके गहलोत ने दिल्ली आलाकमान को संदेश दिया है कि अभी उनका जादू कम नहीं हुआ है।

विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा की जीत कांग्रेस के साथ सीएम गहलोत के लिए लिए बड़ी जीत है।गहलोत ने कांग्रेस के 108 विधायकों के अलावा निर्दलीय सहित दूसरे दलों के 18 विधायकों को अपने पाले में करने में सफल हुए है। बीजेपी ने चौथी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार को उतारक मुकाबले को रौचक बना दिया था लेकिन उनकी ही पार्टी की विधायक ने क्रॉस वोटिंग करके कांग्रेस को हमला करने का मौका दे दिया।


कांग्रेस के मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, केसी वेणुगोपाल, डॉ.मनमोहन सिंह, नीरज डांगी है तो बीजेपी के घनश्याम ​तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा,भूपेंद्र यादव और राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद हैं।