Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने से पहले थम गई सतीश की सांसे

देश विदेश
सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को लॉन्च करने से पहले थम गई सतीश की सांसे

अभिनेता एवं फिल्मकार सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अनुपम खेर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे और इस दौरान उनको बेचैनी होने की बात कही थी। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया तो रस्ते में दिल का दौरा पड़ गया।

कौशिक ने मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। 


जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!

सतीश कागज-2 की शूटिंग कंप्लीट कर चुके थे और इस फिल्म में दर्शन कुमार, अनुपम खेर और नीना गुप्ता का अहम रोल है।  कागज-3 से वो सलमान खान के बाॅडीगार्ड शेरा के बेट को लांच करने वाले थे।