तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लग गई जिसके कारण 8 लोगों की मौत हो गई। राज्य के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना की जांच के आदेश दिए है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और पीएम मोदी ने भी इस पर दुख जताया है।
कितनी खास है बन्नीू भैंस, PM मोदी ने खुद बताई खासियत!
पीएम मोदी ने ट्वीट किया. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने हादसे में मरने वालों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।
ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर रीचार्ज यूनिट में आग लगी थी जहां इलेक्ट्रिक बाइक रखी थीं। इसके कारण अग पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और धुआं ज्यादा होने के कारण दम घुटने से लोगों की जान गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूद गए। स्कूटरों का मालिक फरार हैं और जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
