प्रियंका ने कहा कि कोरोना काल में आपने जो काम किया है उसे कभी नहीं भूलाया जा सकता क्योंकि आप ने जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाई है। लेकिन यूपी में योगी सरकार आपके कार्यो को भूल गयी है यह आपका अपमान है। यूपी चुनावों में इस बार कांग्रेस कुछ नया करने का प्रयास कर रही है और इसका पूरा श्रेय प्रियंका को जाता है। चुनावों से पहले हीप्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कर चुकी है।
यूपी में कांग्रेस को प्रियंका से बहुत उम्मीद है और इसी वजह से उनको फ्री हैंड कर दिया गया है। कांग्रेस से जुड़ने के लिए जनपद स्तर पर प्रवक्ता बनने का कार्यक्रम रखा गया है इस पद के लिये सामान्य ज्ञान के तौर पर परीक्षा होगी। अब यह देखना होगा कि यूपी कांग्रेस का वोट प्रतिशत कितना बढ़ता है और कितनी सीटे मिल पाती है।
