Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

सीएम योगी का प्रण:डॉन अतीक अहमद के 5 बेटों के साथ पत्नी की उल्टी गिनती शुरू, जल्द होगा बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश
सीएम योगी का प्रण:डॉन अतीक अहमद के 5 बेटों के साथ पत्नी की उल्टी गिनती शुरू, जल्द होगा बड़ा एक्शन

यूपी में इन दिनों डॉन और माफिया के नाम पर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है और हर दिन पुलिस किसी ना किसी बड़े माफिया पर नकेल कस रही है। लेकिन सबसे ज्यादा अतीक अहमद को लेकर हो रही है जो किसी जमाने में यूपी का डॉन था और कोई भी सरकार उस पर कार्यवाही करने से पहले 10 बार सोचती थी लेकिन योगी सरकार के आने के बाद डॉन की उल्टी गिनती शुरू हो गई। जिसके कारण वह अपनी जान की भीख मांग रहे है तो उनके परिवार के सदस्य भी उनके दम पर रोब जमाते थे उन पर भी कार्यवाही हो रही है।

योग सरकार ने अतीक को जेल भेज दिया और अब उनके पांच बेटे, पत्नी पर इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस जांच में उमेश पाल हत्याकांड में माफिया डॉन अतीक अहमद का नाम सामने आया है। इसके बाद  असद पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया। जबकि पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये का इनाम है तो अतीक के दो बेटे और भाई पहले से ही जेल में बंद हैं।

विवाह सम्मेलन समिति का कहना-Clean Shave नहीं! तो शादी भी नहीं

अतीक पांच बार का विधायक और एक बार का सांसद रह चुका है। इसके चलते वह अपराध करके आसानी से बच जाता था। लेकिन 2019 से अतीक अहमद जेल में बंद है और इस वक्त गुजरात के साबरमती जेल में है। उसने कई बार अपनी जान जाने का खतरा होने की बात कही है। अतीक के पांच बेटे है पहला बेटा उमर, दूसरा अली, तीसरा असद, चौथा अहज़म और पांचवा अबान है जो सभी अपराधी है। परिवार के सभी लोगों पर इनाम घोषित कर रखा है और इसके कारण उनको डर सता रहा है कि कई पुलिस उनकी हत्या नहीं कर दें।

24 फरवरी को धूमनगंज इलाके में उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतिक के पूरे परिवार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। योगी सरकार ने पहले ही साफ शब्दों में कह दिया है कि कोई भी अपराधी हो उसको छोड़ा नहीं जाएगा और उनका बुलडोजर उनके घरों पर चलेगा।