Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इन चीजों के सेवन से खराब होती है किडनी,आज ही बनाए दूरी

लाइफस्टाइल
इन चीजों के सेवन से खराब होती है किडनी,आज ही बनाए दूरी

पूरी दुनिया में 10 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है और यह बीमारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके कई कारण होते है जिसमें से सबसे ज्यादा खानपान की चीजों के कारण होती है। शरीर में एसिड के जमा होने से यह बीमारी होती है और इसे  पानी, नमक और मिनरल्स के माध्यम से बाहर निकाला जा सकता है।

पेन किलर दवा- कई लोग बहुत ज्यादा मात्रा में दवाओं का सेवन करते है जिसके कारण किडनी को नुकसान होता है।  दवाओं का इस्तेमाल कम ही करना चाहिए।

नमक - कई लोग बहुत ज्यादा मात्रा में नकम का सेवन करते है जो किडनी की बीमारी को बढ़ाने का काम करता है। खाने में ऊपर से नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मीठा - बहुत ज्यादा मात्रा में मीठे के सेवन से मोटापा तो बढ़ता है तो ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। इसके कारण किडनी की बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

शराब - हर दिन शराब पीने के कारण किडनी की बीमारी होने का खतरा दोगुना हो जाता है। इसके लिए आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

नॉनवेज - कई लोग खाने में नॉनवेज का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते है लेकिन उनको इससे होने वाले खतरे का पता नहीं होता है। इसलिए आपको कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।