2019 के चुनाव के समय एक महिला पोलिंग अफसर को लेकर काफी चर्चा हुई थी और उस समय महिला ने पीली साड़ी पहन रखी थी। उस समय महिला ने साड़ी के साथ आंखों ग्लास लगाए हुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। इस महिला का नाम रीना द्विवेदी है जो एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है। इस बार महिला का नया अवतार देखने को मिला है जिसे लेकर लोग कई प्रकार की बाते कह रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रीना द्विवेदी की ड्यूटी फिर से लखनऊ में ही लगाई गई है और इस बार उनका लुक पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। इस बार काला चश्मा, स्टाइलिश ट्राउजर और ब्लैक स्लीवलेस टॉप वाला उनका लुक सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। रीना द्विवेदी ने कहा कि हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का है।
रीना द्विवेदी ने कहा कि वह फैशन को फॉलो करती है इसी वजह से उनका लुक अलग दिखायी दे रहा है। यह महिला हमेशा अपने पहनावे को लेकर चर्चा में बनी रहती है। रीना द्विवेदी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। इस बार उनकी ड्यूटी मोहनलालगंज में लगी है।
