Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

क्या बीजेपी में शामिल होने वाले है सोनू सूद?

फिल्मी फीवर
क्या बीजेपी में शामिल होने वाले है सोनू सूद?

जनता के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद जहा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं वही राजनीती के क्षेत्र में उनको ले कर हलचले तेज़ होती जा रही हैं सोनू सूद ने दिल्ली में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की है. सूत्रों के हवालों से यह जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने दिल्ली में बीएल संतोष के आवास पर सोनू सूद से मुलाकात की है.


बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव से कांग्रेस में शामिल हुई थीं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोगा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पिछले साल केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद से ही लगातार चर्चा हो रही हैं कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

Kangana Ranaut ने कुछ इस तरह दी राष्ट्रपति Draupadi Murmu को बधाई!!

सीएम केजरीवाल ने सोनू सूद की तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा था कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं. आज इतनी सारी सरकारें जो नहीं कर पा रहीं वो सोनू सूद कर रहे हैं .