Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बृजभूषण का दावा निकला सही: रेसलर्स को बड़ा झटका... नहीं होगी गिरफ्तारी!

देश विदेश
बृजभूषण का दावा निकला सही: रेसलर्स को बड़ा झटका... नहीं होगी गिरफ्तारी!

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक व विनेश फोगाट केस में दिनों दिन नए—नए मोड़ आ रहे है। आंदोलन को लेकर विपक्ष का साथ मिला तो खाप पंचायतों ने भी जंग का ऐलान कर दिया। लेकिन अब नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण के बयान ही बदलने का फैसाल कर लिया जिसके बाद गिरफ्तारी की मांग पूरी तरह से खत्म हो गई है। बयान का बदलना बहुत बड़ी राहत है और अब POCSO एक्ट भी हट जाएगा। 

इस केस के हटने के बाद केवल पहलवानों के छेड़छाड़ के आरोप रह गए हैं जिसमें गिरफ्तारी होना जरूरी नहीं है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने बहुत बड़े दावे किए थे लेकिन समय के साथ ही बयान बदल रहे है। यह बात बृजभूषण ने पहले ही साफ शब्दों में कही थी उनको लेकर जो झूठ फैलाया जा रहा है उसका सच एकदिन सबके सामने आएगा। इस वजह से पहलवानों की बात गलत साबित हो रही है और मामला अब उलटा पड़ता दिख रहा है। 

पहलवानों ने फिर से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मीटिंग करके 15 जून तक का समय मांगा है। ठाकुर ने भरोसा दिया कि 15 जून तक चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। पहलवान पहले दिन से ही बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है लेकिन अब दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार आगे की कार्रवाई होगी।

Rajasthan News: न झुकेंगे, न रुकेंगे, ले कर रहेंगे अपना हक- मंत्रालयिक कर्मचारी

नाबालिग पहलवान के आरोपों के बाद से बृजभूषण की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लड़की ने अपने नए बयान में कहा है कि उसके साथ भेदभाव हुआ है। लेकिन अब यौन शोषण और भेदभाव में से कौन सा बयान अंतिम रहेगा कोर्ट फैसला लेगा। अगर कोर्ट ने यौन शोषण के बयान सही माने तो बृजभूषण की मुश्किलें बढ़ना तय है।