देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर से परेनशानी खड़ी कर दी है और इस वजह से कोरोना की नई लहर फिर आती हुई दिख रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं जो शुक्रवार की तुलना में ज्यादा है। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा भी 20 के पार होता दिख रहा है। कई राज्यों में मामले तेजी से बढ़ने लगे तो स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए है।
ज़रूरी बात - भूकंप आते ही सबसे पहले क्या करे
शुक्रवार को लगभग 30 लोगों ने दम तोड़ा तो सबसे ज्यादा मौत केरल में हुई। दिल्ली में 1500 से अधिक कोरोना केस से तो हड़कंप मच गया। अगर इस तरह मामले बढ़ते रहे तो कोरोना का कहर फिर से देखने को मिलेगा।
