कोरोना ने फिर से अपने पांव फैलाने शुरू कर दिए है और इस वजह से नई लहर का खतरा बढ़ गया है। भारत में पिछले 5 माह बाद एक दिन में 3000 से ज्यादा केस मिले है जो स्वास्थय विभाग के होश उड़ा दिए है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत होने से ज्यादा चिंता होने लगी है।
भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा मरीज मिले है तो 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दिल्ली में 6 माह बाद पहली बार कोरोना के 300 से ज्यादा केस मिले हैं। पिछले 1 हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं जो नई लहर का संकेत है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इमरजेंसी बैठक बुलाई ताकि समय रहते हुए इस पर नियंत्रण पाया जा सके।
