राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए है कि कोर्ट में ही दिनदहाड़े गोलियां बरसाई और इसके बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। साकेत कोर्ट में एक शख्स ने महिला पर चार राउंड फायरिंग करके सबको हैरान कर दिया। इस गोलिबारी में महिला को दो गोलियां पेट में लगी। महिला को AIIMS में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
महिला का एक वकील के साथ फाइनेंशियल विवाद होने की बात सामने आ रही है आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई जो किसी मामले को लेकर कोर्ट से निलंबित चल रहा है।
आरोपी ने वकील ने पीड़ित महिला को लाख रुपए उधार दिए थे लेकिन महिान ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी।
वसुंधरा के दूध और नींबू की कहानी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा
घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें वकीलों की सुरक्षा की मांग उठाई गई है। इस मामले को लेकर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पुलिस प्रशासन को लेकर सवाल उठाए है और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
