राजधानी जयपुर में अपराध की घटनाएं अभी रूकने का नाम नहीं ले रही है और इसी वजह से अपराधियों के हौसले दिनों—दिन बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगान लगाने के लिए हर दिन नए—नए ऑपरेशन करके नकेल कस रहा है। लेकिन इसके बाद भी अपराधियों में मन में किसी प्रकार का भय नहीं है और दिनदहाड़े अपहरण की घटना को अंजाम देकर सुरक्षा के इंतजामात की पोल खोलकर रख दी है।
Delhi में हुई महिला के साथ शर्मनाक घटना
हरमाड़ा थाना में अपहरण और मारपीट का केस दर्ज हुआ है। लड़के के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 10 फरवरी को लड़का और लड़की ने आर्य समाज में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों हरमाड़ा थाना इलाके में रहने लगे थे और 19 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे लड़की के भाई और रिश्तेदार उसके घर पहुंचे और बेटे—बहु को जबरन मारपीट करते हुए गाड़ी में ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
