Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दोस्त की होने वाली पत्नी से बात करना पड़ा भारी, ​कर दिया ये कांड..

क्राइम
दोस्त की होने वाली पत्नी से बात करना पड़ा भारी, ​कर दिया ये कांड..

जब किसी से दोस्ती होती है तो वह एक दूसरे के साथ जिने मरने की कसमें खाते है लेकिन जब उकनी दोस्ती में किसी बात को लेकर दरार पड़ जाती है तो वे दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में देखने को मिला है जहां दो दोस्त एक साथ रहते थे और हर बात एक दूसरे से शेयर करते थे। लेकिन एक छोटी से बात को लेकर दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले दो दोस्त जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में रहते थे। लेकिन इस बीच एक दोस्त की सगाई हो गई और वह अपनी पत्नी से बात करने लगा तो दोस्त ने भी अपनी भाभी से बात करने की इच्छा जाहिर की तो दोस्त ने उसकी बात मान ली। कुछ समय बाद वह उसकी पत्नी से बात करने लगा और दोस्त ने इसको लेकर टोका तो उसने उसकी बात नहीं मानी तो दोस्त को गुस्सा आ गया।

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में Joshi पर दर्ज FIR
इस बात को लेकर दोनों के मध्य झगड़ा हुआ तो परिवार के लोगों विवाद खत्म कराने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों  काम करने जयपुर आ गए लेकिन उसका अभी भी विश्वास था कि उसका दोस्त उसकी पत्नी से बात करता है। इसके बाद वह अपने दोस्त को घूमने की बात कहकर साथ ले गया और नाहरगढ़ इलाके में सुनसान जगह देखकर हमला कर दिया। धोखे से गला काटकर वह भाग गया इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस आरोपी दोस्त की तलाश में जुट गई है।