यह घटना दुनिया के सबसे आधुनिक देश जापान की है जहां पर आज भी मान्यता है कि कोई राजकुमारी किसी साधारण व्यक्ति से शादी करती है तो उसे शाही परिवार से अलग कर दिया जाएगा। सम्राट नरूहितो की भतीजी माको कोमुरो ने साधारण परिवार के केई कोमुरो से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद लोगों ने कहा कि पहले जिन राजकुमारियों ने भी ऐसा किया है उन्होंने राजभवन छोड़ा है।
मगर माको को लेकर बहुत ज्यादा विवाद हुआ था और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। इसके माको को आलीशन महल छोड़ अब अपने पति के साथ अमेरिका में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। माको के पति केई कोमुरो ‘फोर्धम यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल’ से ग्रेजुए हैं और वह न्यूयॉर्क की एक लॉ कंपनी में नौकरी करते हैं।
