Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

खरमास समाप्त: आज से गूंजेगी शहनाइयां, जानें विवाह के सबसे शुभ मुहूर्त

धर्म
खरमास समाप्त: आज से गूंजेगी शहनाइयां, जानें विवाह के सबसे शुभ मुहूर्त

14 अप्रैल 2022 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो गया है। इसके बाद शुभ कार्यों पर लगी पाबंदियां हट गयी है और अब शादी-विवाह जैसे सभी शुभ कार्यों में किसी प्रकार की रूकावट नहीं आएगी। अब देवशयन एकादशी तक शुभ कार्य करने की छूट है।

खरमास की समाप्ति के बाद शादी, देव प्रतिष्ठा, भवन निर्माण, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य 14 अप्रैल से शुरू हो गए है जो 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी तक जारी रहेंगे। लगभग 4 4 महीने में कई शुभ मुहूर्त है जिसमें आप अपने शुभ काम कर सकते हैं।

शुभ विवाह मुहूर्त 
अप्रैल में विवाह के कई बड़े शुभ मुहूर्त है। अप्रैल में 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त है।

जनेऊ संस्कार मुहूर्त 
जनेऊ संस्कार के लिए  03, 06, 11 और 21 अप्रैल का शुभ मुहूर्त है।

नामकरण मुहूर्त 
बच्चे का नामकरण के लिए आप 6, 10, 11, 15, 19, 20, 21, 24 और 28 अप्रैल में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

शुभ मुहुर्त:

अप्रैल : 15, 17, 19 से 21, 27,28 
मई : 2 से 6, 9 से 20, 25 से 26, 30 
जून : 1, 4 से 17, 19 से 23, 24 
जुलाई : 2, 3, 5, 6, 8