Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

खत्म हुआ अतीक का चैप्टर, पुलिस कस्टडी में मारी गोली

देश विदेश
खत्म हुआ अतीक का चैप्टर, पुलिस कस्टडी में मारी गोली

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को 3 अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब पुलिस दोनों को एक मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश दिए है और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हो गई।

तीन हमलावरों ने दोनों भाइयों को गोली मारी तो दोनों जमीन पर गिर जाते हैं।  इस हत्या के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है​। लवलेश तिवारी, सनी और अरूण मौर्य का नाम इसमें शामिल होना बताया जा रहा है। इस घटना के बाद 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।