हम सभी लोगों की एक ही प्रार्थना होती है कि हमेशा आपके पास लक्ष्मी बने रहे और इसके लिए आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न के लिये कई उपाय भी करते हैं। लेकिन कई लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रहना पड़ता है और इसका मुख्य कारण उनकी छोटी—छोटी गलतियां होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका पालन करके आप मां लक्ष्मी को हमेशा के लिए अपने घर में प्रसन्नता के साथ विराजमान कर सकते हैं।
आटा—
हम सब की रसोई में आटे का इस्तेमाल जरूर होता है लेकिन कई बार आटा खत्म हो जाता है तो आप इसे छोटी से बात मानकर टाल देते है। लेकिन इसके कारण मां लक्ष्मी आप के घर से चली जाती है क्योंकि जिस घर में आटा नहीं होगा तो वह घर किसी गरीब को क्या रोटी देगा। इसलिए आप अपने घर में आटा कभी खत्म नहीं होने इसके लिये आपको आटे की टंकी को कभी भी खाली नहीं होने देना है।
नमक—
नमक सभी प्रकार के भोजन का स्वाद होता है अगर रसोई में आटा नहीं होगा तो आपके खाने का स्वाद भी गायब होगा। इसके साथ आपकी जिदंगी से भी स्वाद गायब हो जाएगा और आपके घर में वास्तु दोष घर बना लेगा।
तेल—
तेल एक ऐसा पर्दाथ है जो आपके जीवन के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि तेल के बीना रसोई में कुछ भी नहीं बन सकता है। तेल शनि देव को बहुत प्रिय है तो आपके घर से संकट को टालने के लिए आपकी रसोई में तेल का होना आवश्यकत है। अगर आपके घर में तेल नहीं तो आपके घर में मां लक्ष्मी भी आने से डरती है।
