कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ानी शुरू कर दी है और इसके कारण कई लोगों की जान जानी शुरू हो गई है। अगर इसी प्रकार मरीज बढ़ते रहे तो अप्रैल के अंत तक कोरोना की लहर भारत में भारी तबाही मचा सकती है। अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 45 हजार के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सावधान रहने के आदेश दिए है। जो लोग अभी तक वैक्सीन नहीं लगा रहे उनको बिना देरी किए वैक्सीन लगा लेनी चाहिए। भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ने से सभी राज्यों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।
