Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रानी बनी ऐश्वर्या की, खूबसूरती पर फ़िदा हुए लोग

फिल्मी फीवर
रानी बनी ऐश्वर्या की, खूबसूरती पर फ़िदा हुए लोग

विश्व सुन्दरी का खिताब पा चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर चर्चाओं में हैं काफी समय बाद ऐश्वर्या स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हैं , ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 से ऐश्वर्या राय का लुक रिवील कर दिया गया है. जोधा अकबर मूवी के काफी समय बाद ऐश्वर्या को इस ट्रेडिशनल लुक में देखा जा रहा हैं जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं .

​​​​​​​

रानी नंदिनी के रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन बला सी खूबसूरत लग रही हैं . इस खूबसूरत लुक पर उनकी कातिलाना निगाहें फैंस के दिलों को घायल कर रही है. क्वीन नंदिनी के रोल में ऐश्वर्या सचमुच एक क्वीन लग रही हैं. उनके लुक से नजरें हटा पाना मुश्किल हैं . ये तो बस एक झलक है फिल्म पोन्नियिन सेलवन में आपको ऐश्वर्या के ऐसे कई सुपर गॉर्जियस लुक्स देखने को मिलेंगे फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में 30 सितंबर को रिलीज होगा.


इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा.  पोन्नियिन सेलवन का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है. ये इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी