Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Asia Cup: पाकिस्तान में होगा एशिया कप, भारतीय टीम की बढ़ेगी परेशानियां!

खेल
Asia Cup: पाकिस्तान में होगा एशिया कप, भारतीय टीम की बढ़ेगी परेशानियां!

इस साल के अंत में पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले एशिया कप का विवाद अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है।पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर इस कप पर खतरे के बादल मंडरा रहे थे लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश में कराने और भारतीय टीम को भी टूर्नामेंट में खिलाने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है।

इस नए प्लान को लेकर भारतीय टीम के खेलने का रास्ता भी खुल जाएगा। भारतीय टीम अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगी और अन्य टीम पाकिस्तान में मैच खेलेगी। एशिया कप सितंबर में खेला जाना है। इस बार 6 टीमें शामिल होंगी. यह टीमें भारत, पाकिस्तान, डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और एक क्वालिफायर टीम होगी। 

Trump पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच ही खेले जाएंगे। ग्रुप में टॉप करने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद फाइनल का मैच होगा। भारत और पाकिस्तान इस बार एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों टीमें के मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 13 दिनों तक 13 मैच खेले जाएंगे और 6 टीमे इसका हिस्सा होगा।

एशिया कप में भारत का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और उसने 7 बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं पाकिस्तान ने यह खिताब 2 बार जीता है और इस बार पाकिस्तान इस खिताब को जीतने का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन भारत से वह हर बार मुंह की खाता है।