Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

बीजेपी महिला नेता की दबंगई, बीच सड़क दी गंदी—गंदी गालियां

क्राइम
बीजेपी महिला नेता की दबंगई, बीच सड़क दी गंदी—गंदी गालियां

झालावाड़ जिले के अकलेरा भाजपा की ग्रामीण महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मनीषा मीणा ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज होकर एक युवक की बीच सड़क पर धुनाई कर डाली, इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।​ 

जानकारी के अनुसार सारे मामले में भाजपा की महिला नेत्री मनीषा मीणा अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज थी और इसी दौरान जब वो कल एनएच 52 पर अकलेरा के पास एक टोल नाके से गुजर रही थी उसी दौरान उन्हें यह युवक नजर आ गया, जिसके बाद महिला नेता मनीषा मीणा का पारा चढ़ गया और उन्होंने इस युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली, वीडियो मे महिला नेता आरोपी युवक को गाली देते हुए भी दिखाई दे रही है,

Rajasthan की फटाफट खबरें

बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को छुड़वाया, जिसके बाद अब इसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सारे मामले में भाजपा की महिला मोर्चा की अकलेरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनीषा मीणा ने इस मामले की शिकायत अकलेरा पुलिस और झालावाड एसपी को देने की बात कही है तो वहीं इस मामले में जिस युवक की महिला नेता ने दबंगई दिखाते हुए पिटाई की थी उसने भी अकलेरा पुलिस थाने में आरोपी महिला नेता के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है, 

अब अकलेरा थाना पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन महिला नेता की बीच सड़क पर इस तरह की दबंगई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, गौरतलब है कि भाजपा के अकलेरा महिला मोर्चा की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनीषा मीणा मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट लेने की दौड़ मे भी शामिल है।