Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

खाचरियावास का नया खुलासा, नेताओं के चक्कर में जनता होती है परेशान

आपणो राजस्थान
खाचरियावास का नया खुलासा, नेताओं के चक्कर में जनता होती है परेशान

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है और इस बार तो उन्होंने अपनी ही पार्टी के साथ बीजेपी के नेताओं की पोल खोलकर रख दी है। खाचरियावास ने कहा- मैंने सीएम गहलोत साहब को कहा, कैबिनेट की पूरी जान निकाल दो, फिर भी कहेंगे मजा नहीं आया। पिंकसिटी प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- ऐसे लोगों को ऊपरवाला ही सजा देगा।

उन्होंने कहा- अगर बीजेपी का नेता या कांग्रेस का नेता काम नहीं कर रहा है तो उसे वोट मत दो। इन दोनों से अच्छा कोई तीसरा उम्मीदवार है तो उसे वोट दो। काम के आधार पर जनता वोट देगी पार्टी के नाम पर नहीं। बीजेपी के नेता मुझे अपनी पार्टी में आने के लिए कहते है लेकिन उनको पता नहीं है कि उनके बड़े नेता मेरे सा​थ पार्टी करते है। क्योंकि अंदर से तो हम सब एक हैं बाहर अलग—अलग है।

Navtej TV- Podcast Bulletin 

लोकसभा में  नेता एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आएंगे और शाम को एक साथ खाना खाते हुए नजर आएंगे। जनता को परेशान नहीं होना चाहिए और नेताओं के चक्कर में लड़ना नहीं चाहिए। गीता में कहा- जो चतुर लोग होते हैं, वह राजनीति करते है जो मूर्ख लोग होते हैं, वह राजनीतिक चर्चा करके झगड़ते है। इन बयानों को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि तीसरी उम्मीदवार कौन हो सकता है और वह इस समय कैसे याद आया है। पायलट को लेकर भी चर्चा हो रही है कि वह नई पार्टी बना सकते है और ऐसे समय इनका बयान बहुत कुछ कह रहा है।