अश्विन ने 80 टेस्ट में 418 विकेट लेकर हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट अपने नाम किये थे तो अश्विन ने यह उपलब्धि केवल 80वें टेस्ट में ही हासिल कर ली है। सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर कपिल देव हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैच में 434 विकेट झटके थे।
अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 विकेट लेकर बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन दोनों खिलाडियों ने 57 विकेट लिए है। अगले मैच में अश्विन बेदी का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। अश्विन न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।
अश्विन को टीम से बाहर करने पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अश्विन ने टीम से बाहर करने वालों को अपनी गेंद से जवाब दिया है। दूसरे मैच में विराट की वापसी के साथ मौजूदा खिलाड़ियों में से किसी एक को बाहर बैठना होगा। पहले मैच में एक विकेट नहीं मिलने पर टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
