Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, मांगी आजादी

देश विदेश
सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, मांगी आजादी

पंजाब में इन दिनों खालिस्तान की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है वह अब तेज हो गया है। पहली बार इस मांग को लेकर लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाज के नारे लगाए। पंजाब के मानसा में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी मनाई गई। इस कार्यक्रम में एक लाख लोग जमा हुए। 

Car Expert ने Ambala Jail SP को लगाई लताड़

सिद्धू मूसेवाला की मां ने कहा- ‘मैं तां बस तुहानू इक्को ही गल्ल पूछणा चाहूंगी के साड्डा देश अजाद है या गुलाम.. तो भीड़ ने जवाब दिया ‘गुलाम’। फिर लगने लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे। इस दौरान किसी ने उनको रोकने का प्रयास नहीं किया और कई देर तक नारे लगते रहे। चरण कौर फिर कहती हैं-हमें भुलावे में नहीं रहना चाहिए कि हम आजाद हो गए, लेकिन हम आज भी गुलाम हैं।

सिद्धू के पिता ने कहा मैंने बात-बात में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया। ‘लॉरेंस सरकार का आदमी है। सरकार ने ही उसका इंटरव्यू कराया है, ताकि सिद्धू को बदनाम किया जा सके।  अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का खेल और इंटरनेट बंद करना सरकार की चाल है। एक गुंडा, खुद को राष्ट्रवादी बताता है, जेल से बैठकर बोल रहा है कि मैंने ही सिद्धू को मारा और सलमान खान को भी मारेंगे। इसके बाद भी उस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है।


वहीं दूसरी तरफ पंजाब में वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अमृतपाल के जालंधर में छिपे होने की आशंका के चलते पूरे राज्य में नाकाबंदी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से लगी पंजाब की सीमाओं को सील कर दिया है। इस मामले को लेकर अब केंद्र सरकार भी एक्शन मोड़ में आ गई है।