साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज हो रहा है यह एक हाइब्रिड ग्रहण होगा जिसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की अमावस्या तिथि पर सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा और इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण तो कई बार होता है लेकिन यह एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है। बताया जाता है कि ऐसा ग्रहण 100 साल में एक बार होता है। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण में एक साथ आंशिक, पूर्ण और कंकणाकृति तीनों नजर आती है। इसके कई प्रभाव भी पड़ते है।
चांदी की टकसाल मंदिर विवाद मामले में नया मोड़, पुजारी पक्ष को भी सुने
सूतक लगने पर सभी तरह के मंगल कार्य करना वर्जित हो जाता है।
ग्रहण के दौरान पूजा करना वर्जित होता है।
ग्रहण से पहले मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इस ग्रहण का असन भारत पर नहीं होगा ऐसे में इसेे केवल विदेश में ही देखा जा सकता है।
यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
अमेरिका, माइक्रोनेशिया, थाइलैंड, कंबोडिया,मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, चीन, सोलोमन, सिंगापुर, जैसी जगहों पर आसानी से दिखाई देगा।
