पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते है लेकिन कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते है कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते है। ऐसा ही एक मामला यूपी के बिजनौर के नूरपुर में देखने को मिला है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने एक मकान से किसी व्यक्ति के दर्द भरी आवाज सुनी तो उनको हैरानी हुई। दर्द भरी करहाने की आवाज सुनकर मकान में देखा तो एक शख्स को जंजीरों से बांध रखा था।
Rajasthan को पहली Vande Bharat मिली, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी
इसको देखने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इसके बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेड़ियों से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति को कई दिनों से बांधकर घर में कैद कर रखा था और उसे खाना भी नहीं दे रही थी।
