Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

वैशाख अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इसके फायदे और नुकसान

धर्म
वैशाख अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इसके फायदे और नुकसान

हिंदू धर्म में वैशाख का महिना बहुत पवित्र माना जाता है और इस महीने में बहुत ज्याद पुण्य भी किया जाता है। लेकिन इस बार वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण होगा जो कई प्रकार के प्रभाव डाल सकता है। अमावस्या के दिन पितरों को याद किया जाता है और भोग लगाया जाता है लेकिन इस बार ऐसा करने से पहले आपको सावधानी रखनी होगी। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसी वजह से अमावस्या पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

वैशाख अमावस्या 
वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल को है और इसी दिन सूर्य ग्रहण होगा। 

सूर्य ग्रहण का समय
20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम

अमावस्या के दिन पितृदोष को दूर करने के लिए दान जरूर करें। 

सूर्य ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा इसलिए गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।

ग्रहण के बाद किसी पवित्र स्थान पर जरूर स्नान करें।

20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, इस दिन भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां
यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
अमेरिका, माइक्रोनेशिया, थाइलैंड, कंबोडिया,मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, चीन,  सोलोमन, सिंगापुर, जैसी जगहों पर आसानी से दिखाई देगा।