Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

खर्राटे लेना भी हो सकता है जानलेवा, जानें इसके नुकसान और पाएं निजात

लाइफस्टाइल
खर्राटे लेना भी हो सकता है जानलेवा, जानें इसके नुकसान और पाएं निजात

हम सब ने कई बार देखा है कि रात को सोते समय लोग बहुत तेज—तेज खर्राटे लेते है। इसके कारण उनके साथ सोने वालों को नींद नहीं आती और जब उनको इसके बारे में बताया जाता है तो उनकी भी नींद खराब हो जाती है। यह एक समस्या है जो आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है और इसका समय पर इलाज हो जाएं तो इससे छूटकारा पाया जा सकता है।

प्रेमी-जोड़ों को मोहब्बत करना पड़ा भारी | Parents against love marriage

खर्राटे लेने के कई कारण होते है लेकिन सबसे ज्यादा तनाव लेने के कारण इसकी शुरूआत होती है जो बाद में एक बीमारी का रूप ले लेती है। खर्राटों को दूर करने के लिए लोग कई उपाय करते है लेकिन इसके बाद कोई फायदा नहीं मिलता है। यह समस्या हमारी जीभ से जुड़ी है और इसको लेकर डॉक्टर्स ने कई प्रकार के उपाय बताए।

खर्राटे को कम करने के लिए हर दिन जीभ की एक्सरसाइज करनी होगी। आप अपनी जीभ को जितना हो सके बाहर निकाले और इसके बाद फिर अंदर डाले। ऐसा करने से आपको थोड़ी परेशानी होगी लेकिन रात में इसका लाभ मिलेगा। जीभ की मांसपेशियों के मजबूत होने से खर्राटों में कमी आएगी। इसके बाद आप अपनी जीभ को हाथ की सहायता से चारों तरफ घूमाएं। 

जीभ को नीचे की ओर लाना है और फिर उसको नाक तक ले जाना भी बहुत फायदेमंद होता है। ज्यादा शराब पीना, मोटापा स्मोकिंग करने से बचना होगा। सोते समय आपको किसी प्रकार का तनाव नहीं लेना होगा और नींद अच्छे से लेनी होगी।