बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शाह ने कहा- मैंने वादा किया था कि बीसीसीआई पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस बराबर करेगा। यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है।
“म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?” फिल्म दंगल में आमिर खान की ये बात अब कुछ सच होती नजर आ रही है। भारतीय टीम की महिला क्रिकेटरों को अब पुरुष टीम के बराबर मैच फीस दी जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शाह ने कहा- मैंने वादा किया था कि बीसीसीआई पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस बराबर करेगा। यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है। अब बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल महिला क्रिकेटरों को पुरुष टीम की खिलाड़ियों के बराबर फीस मिलेगी।
इस बदलाब से क्या फर्क पड़ेगा
'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' के मुताबिक, फिलहाल केंद्रीय अनुबंध में शामिल महिला खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 4 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं वनडे और टी20 दोनों की मैच फीस एक लाख रुपये है। नए शुल्क ढांचे के मुताबिक अब एक टेस्ट मैच की फीस 15 लाख रुपये होगी। वहीं वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 के लिए 3 लाख रुपये की मैच फीस दी जाएगी।
अभी भी कुछ बदलाव जरूरी
BCCI ने भले ही मैच फीस के बराबर करने की घोषणा की हो, लेकिन नॉन इक्वलाइजेशन अभी भी जारी है। दरअसल, वार्षिक केंद्रीय अनुबंध (हर साल किया जाने वाला एक समझौता) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वार्षिक अनुबंध में अभी भी महिला क्रिकेटरों की केवल 3 श्रेणियां हैं। वहीं, पुरुष क्रिकेटरों की 4 कैटेगरी हैं। इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि ए ग्रेड महिला क्रिकेटरों को मिलने वाली राशि सी ग्रेड के पुरुष क्रिकेटरों की तुलना में कम है।
कुछ और क्रिकेट बोर्ड भी कर रहे है बदलाव
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साल की शुरुआत में प्लेयर्स एसोसिएशन के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अब पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस मिलती है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड फिलहाल इस पर काम कर रहा है। इससे पहले बीसीसीआई यह काम कर चुका है।
उदाहरण से समझें ये गणित
दरअसल, महिलाओं में ए ग्रेड खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं पुरुषों के सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए मिलते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उच्च ग्रेड होने के बावजूद महिलाओं को पुरुष क्रिकेटरों की तुलना में आधा पैसा ही मिलता है।
महिलाओं में बी ग्रेड खिलाड़ियों को 30 लाख और सी ग्रेड खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए मिलते हैं। पुरुषों के लिए चार श्रेणियों में A+ ग्रेड सबसे ऊपर है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ मिलते हैं। एक ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, बी ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और सी ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
