कर्नाटक के बुर्का विवाद से चर्चा में आईं बीबी मुस्कान ज़ैनब खान अब एक नए विवाद में घिरती दिखाई दे रही हैं। बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए मुस्कान अपने परिवार के साथ सऊदी अरब चली गईं हैं, मुस्कान के अचानक सऊदी अरब जाने से हिन्दू संगठनों ने जांच की माँग की है। मीडिया के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने मुस्कान खान की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अपने कहीं आने-जाने की गतिविधियों की जानकारी देते रहने के लिए कहा था।
ऐसे में बिना पुलिस को बताए उनके सऊदी अरब चले जाने से मुस्कान की मुस्किले बढ़ा सकता है, कर्नाटक के मांड्या में PES कॉलेज ऑफ़ आर्ट साइंस और कॉमर्स की छात्रा मुस्कान खान ने इसी कॉलेज में हिजाब विवाद के दौरान अल्लाह हु अक़बर का नारा लगाया था। तभी से वो चर्चाओं में आ गई थी, मुस्कान की सऊदी अरब यात्रा आतंकी समूह अल कायदा के मुखिया अयमान-अल-जवाहिरी से मिली तारीफ के 1 महीने बाद हुई है।
यह तारीफ़ मुस्कान के हिन्दू छात्रों के आगे लगाए गए अल्लाह हु अकबर के नारे के बाद की गई थी। 9 मिनट के वीडियो में अल जवाहिरी ने खुद को मुस्कान से प्रभावित बताया था। जवाहिरी ने मुस्कान को ‘भारत की महान महिला’ बताते हुए उनके समर्थन में एक कविता पढी थी। माना जा रहा है कि मुस्कान पूरे परिवार के साथ मज़हबी पर 25 अप्रैल 2022 को निकली हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि वो 18 मई 2022 को मक्का की यात्रा करेंगी।
वहीं अब मुस्कान का बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए जाना लोगों में संदेह पैदा कर रहा है। हिन्दू संगठनों ने इस मामले में मुस्कान खान के खिलाफ जाँच की माँग की है। मुस्कान की नारेबाजी से यह बात भी निकल कर सामने आई थी कि उनका संबंध चरमपंथी इस्लामी समूह PFI से भी है। इस संबंध में बीच की कड़ी मुस्कान के अब्बा अब्दुल सुकूर रहे थे।हिन्दू समूहों ने अल कायदा से संबंधों के साथ मुस्कान को मिले उपहारों और पैसों की पड़ताल की आवाज उठाई है। मुस्कान की नारेबाजी से यह बात भी निकल कर सामने आई थी कि उनका संबंध चरमपंथी इस्लामी समूह से भी है।
