Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

देश में दबे पांव तेजी से फेल रहा है कोरोना, चौथी लहर का खतरा बढ़ा!

रेसिपी
देश में दबे पांव तेजी से फेल रहा है कोरोना, चौथी लहर का खतरा बढ़ा!

कोरोना की मार झेल रही दुनिया को एक बार फिर चौथी लहर की मार झेलनी पड़ सकती है। कोरोना की मरीजों की संख्या दुनिया के साथ भारत में भी तेजी से बढ़नी शुरू हो गयी है। पिछले 10 दिनों की बात करें तो मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और इसी वजह से कोरोना की चौथी लहर शुरू होने का दावा सही साबित हो रहा है।

Delhi Violence :India में भड़क रही सांप्रदायिक Hinsa, साजिश या अचानक उन्माद

कोरोना रोगियों की संख्या के साथ पॉजिटिविटी रेट में जिस तरह से बढ़ोतरी हुई है उसे देखकर इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत में चौथी लहर नहीं आएगी। इस बार भी दिल्ली में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे है और इसी वजह दिल्ली सरकार ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में कोरोना के मामले तो बढ़ रहे है लेकिन टेस्ट की संख्या काफी कम हो गई है। दिल्ली में बच्चों में कोरोना के लक्षण तेजी से फेल रहे हैं लेकिन राहत की खबर यह है कि वह जल्दी ही ठीक हो रहे हैं। चीन में कोरोना की लहर से हाहाकार मचा हुआ है और इसी वजह से लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर होना पड़ा है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा है ​कि चौथी लहर से खतरा तो है लेकिन वैक्सीन लगे लोगों पर इसका खतरा ज्यादा नहीं होगा। केंद्र सरकार ने उन राज्यों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जीन राज्यों में केस बढ़ने लगे है उनको ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।