सर्दियों में कोरोना का होगा पलटवार , सताएगा ओमिक्रॉन का नया सबवेरिएंट
यूरोप में जैसे- जैसे सर्दियों का आगमन हो रहा हैं साथ में कोरोना भी अपने पैर पसार रहा हैं | भारत में कोरोना के अभी बहुत कम मामले हैं लेकिन जब-जब ऐसा लगता हैं कि बीमारी थमने का नाम ले रही हैं उतने में कोरोना तुरंत हाजिर हो जाता हैं|
76 सफेद हीरे, 18 कैरेट गोल्ड ऐसी है देखिये 27 करोड़ की, दुनिया की सबसे महंगी घड़ी

अभी कोरोना का यह पटलवार यूरोप में नज़र आ रहा हैं ब्रिटेन के साथ यूरोप में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई हैं| हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों की भर्ती में भी बढ़ोतरी होने लगी हैं, नए सब वेरिएंट के आहट पर विशेषज्ञों ने कोरोना की नई लहर के संभावित खतरे के प्रति लोगो को आगाह किया हैं, इस आशंका को नकारा नहीं जा सकता क्योकि कोरोना की लहर यूरोप के साथ अन्य देशों में भी फ़ैल चुकी हैं|

आपको बता दें कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि ओमिक्रॉन सब वेरिएंट BA.4 और BA.5, जो कि गर्मियों में हावी हुए, जो अभी भी ज्यादातर संक्रमणों में हैं। लेकिन इन सब में चिंता की बात यह है कि अब ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट सामने आने लगे हैं। WHO के आकंड़ो के मुताबिक जाँच की संख्या में काफी गिरावट आयी हैं लेकिन यूरोप में संक्रमण के मामले पिछले हफ्ते 15 लाख पार हो गये जोकि इस हफ्ते से पहले से 8 फीसदी अधिक हैं| सितम्बर में ओमिक्रॉन के टीके को यूरोप में लॉन्च किया गया यह BA.1 और BA.4/5 पर असरदार साबित हुए हैं वहीँ ब्रिटेन में केवल BA.1 पर असरदार टीकों के लिए मंजूरी दी है|





