Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हनुमान जयंती के दिन शुभ मुर्हूत में करें पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत 

धर्म
हनुमान जयंती के दिन शुभ मुर्हूत में करें पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत 

प्रभु श्रीराम के परम भक्त संकटमोचन हनुमान जी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। श्रीराम के जन्म​ के महज 6 दिन पवनपुत्र का जन्म हुआ। श्रीराम पर जब भी संकट आया तो बजरंगबली ने उस सकंट को दूर करने का प्रयास किया। लेकिन मौजूदा समय में लोगों को सबसे हनुमान जी पर विश्वास है और इसी वजह से कलयुग का देवता हनुमान जी को बताया गया है। अगर आप अपने जीवन से सभी संकटों को दूर करना चाहते है तो आप हनुमान जयंती के दिन संकटमोचन हनुमान जी पूजा करना नहीं भूले। आइए जानते हैं पूजा करने के शुभ मुहूर्म के बारे में.. 

चोर ने लॉकअप से भागने का ऐसा डेमो कि पुलिस की आंखे फटी रह गई!
इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल दिन शनिवार को पड़ रही है और इसी वजह से विशेष संयोग बन रहा है।  16 अप्रैल को अभिजित मुहूर्त दिन में 11 बजकर 53 मिनट से शुरु होकर दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस समय के अंतराल में आपको पूजा करनी होगी।
शनि दोष से बचने के लिए आप इस हनुमान जयंती पर बजरंगबली की विशेष पूजा कर सकते है।

​​​​​​​

बजरंगबली को जन्म से ही बूंदी बहुत पसंद है और आपको इस दिन बूंदी से बनी चीज का भोग लगा चाहिए। हनुमान जी को गेंदे के फूल भी बहुत पसंद हैं तो आपको पूजा करने में इन फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। सिंदूर में चमेली के तेल को मिलाकर लगानी चाहिए। इसके साथ उनको लाल रंग के वस्त्र भी अर्पित करने चाहिए।