आज के समय हर आदमी अपने परिवार की खुशी के लिए दिन—रात मेहनत करता है लेकिन इसके बाद भी उसके घर में खुशी नहीं आ पा रही है। इसका कारण आपके घर के वास्तु दोष भी होते है जिसके कारण आपकी जिंदगी में बहुत सारी परेशानियां आती रहती है अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप अपने घर के वास्तु दोषों को जल्द से जल्द दूर करें। आप अपने घर के वास्तु दोष को इस तरह से पहचाने
दक्षिण मुखी घर: दक्षिण दिशा को शुभ नहीं माना जाता है और इसी वजह से दक्षिण मुखी घर में वास्तु दोष होता है। इससे बचने के लिए घर के मुख्य गेट पर हरा कलर लगाए और हनुमान जी फोटो लगाने के साथ शीशा लगाना नहीं भूलें।
रसोई घर की जगह: घर में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रसोई घर का स्थान होता है जो आपके घर के वास्तु को बदल देता है। सही दिशा में रसोई नहीं होने से आपके घर में अन्न की कमी होने के साथ कई प्रकार की परेशानी होना शुरू हो जाती है।
ईशान कोण: ईशान कोण में मंदिर होना चाहिए और इससे आपके घर में खुशियां बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार इसी कारण से होता है।
महंगाई राहत कैम्प को लेकर रामलाल शर्मा का कांग्रेस सरकार पर हमला
बेडरूम: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में आईना होने से पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं। इसलिए बेडरूम में आइना नहीं लगाना चाहिए।
मंदिर: घर में मंदिर की जगह सबसे अहम होती है कई लोग रूम में या सीढ़ियों के नीचे मंदिर बना देते है जो वास्तु के हिसाब से नहीं है।
