Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सैमसन की गलती से मैच के साथ गंवाया नंबर वन का ताज, गुजरात टॉप पर

खेल जगत
सैमसन की गलती से मैच के साथ गंवाया नंबर वन का ताज, गुजरात टॉप पर

IPL 2022 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 37 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान को 193 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन रॉयल्स 155 रन ही बना सकी। इस हार के जिम्मेदार खुद कप्तान संजू सैमसन ही है जिन्होंने मैच में कई गलतियां की और मैच गंवा दिया।

महाराष्ट्र में छिपकली के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार!

193 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 54 रन की पारी खेलकर धमाकेदार शुरुआत दिलाई। लेकिन दूसरे छोर से उनको किसी का साथ नहीं मिला पहले देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले आउट हो गए इसके बाद सैमसन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए रविचंद्रन अश्विन को भेज दिया जो 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान से बड़ी उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और म​हज 11 गेदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान ने गेंदबाज कुलदीप सेन ने लखनऊ के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन गुजरात के तीन ओवर में 30 रन दे दिए और  इसके बावजूद कप्तान ने ने उन्हें चौथा ओवर दिया तो इसमें उन्होंने 21 रन देकर गुजरात को विशाल स्कोर बनाने का मौका दे दिया। क्योंकि गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब हुई थी और एक बार तो लगा की वह 150 रन तक भी नहीं पहुंचेगी लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए तो मिलर ने 14 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम के लिए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।


इस मैच के बाद गुजरात अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गयी है और तो रॉयल्स हार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। कल के मैच में रॉयल्स की गेंदबाजी में ज्यादा दम नहीं दिखा और इसी वजह से गुजरात के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की। गुजरात ने जीत का चौका जड़ दिया है और इस बार वह आईपीएल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।