Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

5वीं हार से बचने के लिए बेंगलुरु को हराने मैदान में उतरेगी चेन्नई

खेल जगत
5वीं हार से बचने के लिए बेंगलुरु को हराने मैदान में उतरेगी चेन्नई

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। ये मैच CSK के लिए बहुत निर्णायक है क्योंकि उसको अभी तक 4 मैच में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर RCB के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस को यह मैच किसी भी हालात में जीतना होगा।

इन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो 28 बार IPL में एक-दूसरे के भिड़ी हैं। इनमें 18 बार चेन्नई और 9 बार बेंगलुरु ने जीते है। 
चेन्नई इस बार नए कप्तान रवींद्र जडेजा के साथ उतरी है लेकिन उनकी लगातार 4 हार से फैंस धोनी को फिर से कप्तान बनाने की बात कर रहे हैं। भारतीय टीम के दो दिग्गज कप्तान इस बार बिना कप्तानी के एक दूसरे का सामना करेंगे।

​​​​​​​

इस मैच में विराट अगर 52 रनों की पारी खेलते है तो वह IPL में चेन्नई के खिलाफ 1,000 रन पूरे कर लेंगे। वहीं दिनेश कार्तिक टी-20 करियर में 200 छक्के पूरे करने से केवल दो छक्के दूर हैं। अंकतालिका में चेन्नई सबसे निचले पायदान पर है और वह आज का मैच हार जाती है तो उसके नाम बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

चेन्नई  प्लेइंग-11: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबति रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस दोनी, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महीष तिक्षाणा, मुकेश चौधरी

 बैंगलोर प्लेइंग-11: फाफ डुप्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।