Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कुतुब मीनार और ताजमहल पर शुरू हुई नई जंग, जानें पूरा मामला

देश विदेश
कुतुब मीनार और ताजमहल पर शुरू हुई नई जंग, जानें पूरा मामला

देश में इन दिनों एक के बाद एक नया विवाद खड़ा हो रहा है, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे गर्मा रहे हैं, वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अभी सुलझा भी नहीं की, ताजमहल के नीचे 22 कमरें खोले जाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, वहीं आज एक नया विवाद सामने आया है वो दिल्ली की कुतुबमीनार का नाम विष्णु स्तंभ किए जाने की मांग की गई है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार परिसर में कुव्वत- उल-इस्लाम मस्जिद के ढांचे में लगी मूर्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है, हिंदू संगठनों ने आज दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया, हिंदू संगठनों ने मांग की है कि कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ किया जाए, वहीं हिंदू संगठन वहां लगी भगवान गणेश की दो उल्टी मूर्तियों को लेकर खासे खफा हैं. संगठनों का कहना है कि मस्जिद में लगी उल्टी मूर्तियों से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंच रही है इसलिए इन्हें वहां से हटाया जाना चाहिए, 

ताजमहल और कुतुबमीनार में दफन राज का अब होगा खुलासा!

इन संगठनों ने मांग की है कि मस्जिद के ढांचे पर लगीं सभी मूर्तियां निकालकर इन्हें प्रतिष्ठित किया जाए और उन्हें पूजा करने की अनुमति दी जाए, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल का कहना है कि इस ढांचे को 27 हिन्दू और जैन मंदिरों को तोड़कर बनाया गया है, उसमें मूर्तियां दिख रही हैं तो यह ढांचा तो स्वयं ही मंदिर है, गोयल ने कहा कि कई विज्ञानों ने कहा है कि जिस निर्माण को कुतुबमीनार कहा जा रहा है यह कुतुबमीनार नहीं विष्णु स्तंभ है,

 मगर कुछ अलग विचारधारा के लोगों ने इतिहास को गलत लिखा है, उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इसे विष्णु स्तंभ घोषित किया जाए। राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के चेयरमैन तरुण विजय द्वारा इस मामले पर पत्र लिखे जाने का बाद एक बार फिर मामला गरमाया हुआ है, उन्होने भी कुतुब मीनार परिसर से उल्टी लगी भगवान गणेश की मूर्तियां हटाने की मांग की है।