Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

फास्टैग के बाद जल्द टोल प्लाजा से मुक्त होगा पूरा देश, नंबर प्लेट से कटेगा पैसा

देश विदेश
फास्टैग के बाद जल्द टोल प्लाजा से मुक्त होगा पूरा देश, नंबर प्लेट से कटेगा पैसा

भारत में टोल प्लाजा को लेकर हमेशा विवाद होता रहता है और इस बार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसा प्लान बनाया है जिसमें पूरे देश के टोल प्लाजा हट जाएंगे। इस योजना में टोल प्लाजा की जगह कैमरे होंगे जिनकी रडार में कोई भी वाहन आएगा तो उसकी नंबर प्लेट से पैसे कट जाएंगे। ऐसी सुवधिा विदेशों में देखने को मिलती है लेकिन अब यह भारत में भी देखने को मिलेगी इसका सबसे ज्यादा फायदा टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी।

2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!

टोल प्लाजा पर जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पहले सरकार ने फास्टैग की योजना लाई थी जो कुछ हद तक सफल रही लेकिन इसके कारण भी जाम की समस्या से छूटकारा नहीं मिला। लेकिन अब सरकार इससे आगे बढ़ते हुए यह योजना ला रही है जो बहुत ही शानदार होगी। सरकार ने साफ कर दिया है वह इस साल के अंत नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस.वे से सभी टोल प्लाजा को हटा देगी। टोल प्लाजा की जगह ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर यानी कैमरे लगेंगे।

बताया जाता है कि इन कैमरों के सामने से कोई कार गुजरेगी, तो वहां लगे कैमरे कार के नंबर प्लेट को रीड कर लेंगे और टोल का चार्ज बैंक अकाउंट से सीधे कट जाएगा। यह सुविधा 2019 के बाद आने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट पर मिलेगी और इससे पहले की गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलने की तैयारी की जा रही है। सरकार सभी गाड़ियों से पुराने नंबर प्लेट्स को नए नंबर प्लेट्स से रिप्लेस करने की तैयारी में जुट गई है। सरकार इस बार टोल नहीं देने वालों पर जुर्माना लगाने का कानून बना रही है जिसके कारण इसका विरोध किया जा सकता है। इस बार कम टोल राशि तय हागी और जाम से छुटकारा दिलाया जाएगा।


इस योजना में आपको पूरा टोल नहीं देना होगा आप ने जीतनी दूरी का सफर किया है उतनी दूरी का टोल देना होगा। फास्टैग ने देशभर में टोल प्लाजा पर ट्रैफिक की समस्या तो कम हुई  लेकिन निजात नहीं मिल पाया है। इस योजना को लागु करने में कई प्रकार की समस्याएं है जिन पर सरकार विचार कर रही है। लेकिन गडकरी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि इस योजना को लागू करने के लिए सरकार नया बिल जल्द लाएगी।