हम सब को इस बात का डर लग रहा था कि अगर हमने कुछ गलत किया तो उसका पाप लगेगा और फिर हमे मोक्ष की प्राप्ति नहीं होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्रत के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको पापों से मुक्ति तो दिलाएगा साथ में आपके जीवन से सभी संकटों को हमेशा के लिए दूर कर देगा। इस व्रत को करने से आप अपने जीवन में किसी भी सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
हिन्दुस्तान में कहर ढहा रहे Heart Attack के मामले
हम सब जानते है कि एकादशी का व्रत करना बहुत ही शुभ माना जाता है और ऐसा करने से हमारे जीवन में किसी प्रकार का संकट नहीं आता है। लेकिन आपको पापमोचनी एकादशी व्रत के बारे में जानकारी नहीं है। एकादशी का नियमित व्रत रखने से धन और सुख की प्राप्ति होती है।
यह व्रत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। 18 मार्च को यह व्रत रखा जाएगा इसलिए आप इस व्रत के बारे में अच्छे से जानकारी जुटा लें। 18 मार्च, 2023 शनिवार को इसका व्रत रखा जाएगा। इस दिन आपको निर्जल व्रत रखना चाहिए लेकिन आपकी सेहत अच्छी नहीं है तो आप फलाहारी उपवास करें।
इस दिन आपको श्रीहरि की उपासना करें ताकि आपके पाप का प्रायश्चित हो सके। व्रत के दूसरे दिन आपको दान करना होगा ऐसा करने से आपके जीवन में खुशियां आएगी।
